भिवानी 20 अप्रैल - लॉक डाउन के दौरान किताबों की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खोली जा सकेंगी। जिलाधीश अजय कुमार ने दुकानों को दुकान खोलने के दिनों के बारे में निर्देश जारी किए हैं, जिसमें वे उनके लिए तय किए गए दिन के अनुसार ही दुकान खोल सकेंगे।
दुकान खोलने के समय लॉक डाउन के सोशल दूरी आदि सभी नियमों की पालना करनी होगी, अन्यथा दुकानदान के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। बच्चों का शैक्षणिक सत्र शुरु हो चुका है और स्कूलों द्वारा ऑनलाईन पढ़ाई करवाई जा रही है। लेकिन बच्चों को पुस्तकों की जरूरत है। ऐसे में जिलाधीश ने सरकार के निर्देशानुसार बुकसेलर को दुकान खोलने के दिन व समय निर्धारित किया है। किताबों की दुकानें निर्धारित दिन के अनुसार ही खोली जा सकेंगी।
दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ही खोली जा सकेंगी। इसके साथ ही लॉक डाउन के दौरान लागू किए गए सोशल दूरी बनाए रखने, भीड़ नहीं होने देने, सेनीटाईजेशन व स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। निर्देशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलाधीश ने पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधीश ने जिला के सभी उपमंडल अधिकारियों को इस प्रकार के आदेश पारित करने के निर्देश दिए हैं। दुकानों का पुलिस प्रशासन द्वारा निरीक्ष्ण किया जाएगा।
शहर में दुकानों को दो भागों में बांटा गया है। क ग्रुप की दुकाने 21 को खुलेंगी और ख ग्रुप की दुकानें 22 को खुलेंगी। इस प्रकार से आगे भी एक दिन छोडक़र इसी प्रकार में ये दुकानें खोली जा सकेंगी। निर्धारित दिन के अलावा दुकान खोलने पर दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ग्रुप क
ग्रुप क में यूनिवर्सल बुक शॉप, गुप्ता बुक डिपो, श्याम किताब घर, स्टूडेंट टाईप कॉलेज, सूर्या बुक डिपो, गोयल बुक डिपो, श्री श्याम बुक डिपो, इंडियन बुक डिपो, भारत बुक डिपो, शंकर बुक डिपो, गोयल फोटो स्टेट, बासिया बुक डिपो, इंडियन-स्टार इंडियन, सन्नी बुक डिपो, सेठी बुक डिपो, सतीश बुक डिपो, श्याम पुस्तक भंडार, ईश्वर बुक डिपो, बासिया बुक डिपो दादरी गेट, नवदीप बुक डिपो, लेखराम चिराग लाल कागजी हालू बाजार, महेश एंड कंपनी, किर्ती साहित्य केंद्र, अतुल बुक डिपो, हरियाणा पंजाब किताब घर, स्टैंडर्ड बुक डिपो, प्रशांत बुक डिपो, महेंद्र बुक डिपो, देहली स्टेशनरी हाऊस, अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी, शंकर स्टेशनरी, राजधानी कापी हाऊस और पेपरवेल इंडस्ट्रीज शामिल है। ये दुकानें 21 को खोली जा सकेंगी।
ग्रुप ख
ग्रुप ख मेें यूनिक बुक शॉप, श्याम पुस्तक भंडार, गुप्ता बुक डिपो, लक्ष्मी बुक डिपो, श्याम बुक डिपो, गिल बुक डिपो, बाबा किताब घर, प्रिंस बुक शॉप, दीप बुक शॉप, उत्तम कॉपी हाऊस, लवली बुक शॉप, अग्रवाल बुक डिपो, नीरज बुक डिपो, बालाजी बुक डिपो, चौधरी स्टेशनरी, विशाल बुक सेंटर, मधु बुक डिपो, दीपक बुक डिपो, कृष्ण पुस्तक भंडार, चिंरजीलाल चौखराज कागजी, वीटा कापी हाऊस, वैश्य पुस्तक भंडार, बंसल बुक डिपो, विजय बुक स्टॉल, विनोद बुक डिपो, राहुल बुक शॉप, हरिहर बुक डिपो, सारंग बुक शॉप, गौरव बुक डिपो अनाज मंडी, नई देहली स्टेशनरीज, विक्रम स्टेशनरीज, सुंदर बही स्टोर और श्री श्याम ट्रेडर शामिल हैं। ये दुकानें 22 को खोली जा सकेंगी।

No comments:
Post a Comment