भिवानी | उपमंडल अधिकारी(ना.) सतीश
कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को उनके कार्यालय में उपमंडलीय स्तरीय एसी/एसटी
अत्याचार निवारण सर्तकता एवं निगरानी कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में
एसडीएम सतीश कुमार ने पीडि़त व्यक्तियों को अतिशीघ्र आर्थिक सहायता व कानूनी
कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित
करते हुए एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति/जनजाति से
संबंधित व्यक्तियों पर होने वाले अत्याचार के मामले में कार्रवाई करने में किसी
प्रकार की देरी न की जाए।
उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सक्त कानूनी कार्रवाई की
जाए ताकि दोषी व्यक्ति किसी भी ढ़ंग से बचने न पाए। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी
अश्वनी कुमार ने बताया कि गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जाति
के व्यक्तियों पर अत्याचार किए जाने पर सरकार द्वारा पीडि़त व्यक्तियों को आर्थिक
सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि अत्याचार के मामलों में चल-अचल संपत्ति का
नुकसान, स्थाई या अस्थाई अपंगता,
बलात्कार, हत्या और ट्यूवैल की हानि आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि
पीडि़त व्यक्तियों को 85 हजार रूपए से
लेकर सवा आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बैठक में सफाई व्यवस्था के कार्य के दौरान बरती जाने वाली
विशेष सावधानियों व निर्देशों की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सफाई
व्यवस्था के दौरान सफाई कर्मचारियों के पास सभी जरूरी उपकरण होने चाहिए ताकि किसी
प्रकार का कोई हादसा न हो। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक जगत सिंह मोर के अलावा कमेटी
के गैर सरकारी सदस्य बीडीसी मैंबर राज कुमार, रोहतास व विजय के अतिरिक्त भूपेन्द्र चौहान व कृष्ण कुगंड
मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment