चरखी दादरी:
बाढ़डा हलके से विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से बाढड़ा में दो नए गेहूं के खरीद
केंद्र शुरू किए गए हैं। हलके के गांव कादमा व बेरला में बने खरीद केंद्र से
क्षेत्र के किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। वहीं प्रदेश में फैले कोरोना संक्रमण के
दौर में खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की पालना हो
पाएगी। विधायक नैना चौटाला ने बताया कि क्षेत्र के किसान लगातार मांग कर रहे थे कि
बड़े गाँव होने के कारण दोनों गाँव में खरीद केंद्रों की स्थापना की जानी चाहिए।
इसके अलावा इन दोनों ही गाँव में सरसों के खरीद केंद्र पहले से ही चल रहे हैं।
इसलिए किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार किसान का दाना दाना खरीदने
के लिए वचनबद्ध है। इसीलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि गेहूं की खरीद के दौरान
किसान के ऊपर फसल बेचने की कोई पाबंदी नहीं होगी। किसान एक ही बार में अपनी पूरी
फसल मंडी में बेच सकता है। नैना चौटाला ने कहा कि सरकार किसान हित में लगातार
कल्याणकारी फैसले कर रही है। सरकार का प्रयास है कि अन्नदाता को किसी तरह की
परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस बार फसल खरीद के दौरान सरसों की प्रति व्यक्ति
क्षमता बढ़ाना, गेहूँ के लिए कोई भी पाबंदी ना लगाना, बारदाना, लिफ्टिंग और पेमेंट संबंधी किसी तरह की समस्या का ना आने
देना, सरकार की साफ नियत और किसान हितैषी होने
का प्रमाण है। विधायक नैना ने कहा कि सरकार आढ़तियों द्वारा उठाई जा रही मांगों पर
भी गहनता से विचार कर रही है। प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से आज हर वर्ग खुश और
संतुष्ट है। प्रदेश के विपक्षी दल किसान व आढतीयों की भलाई के बारे में ना सोच कर
उन्हें बरगलाने में लगे हुए हैं। ताकि खरीद में अनावश्यक बांधा पैदा की जा सकें।
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि ऐसे कठिन समय में सभी राजनेताओं की यह जिम्मेवारी
बनती है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर देश और प्रदेश की जनता की भलाई के लिए सहयोग
में आगे आएं। किसान वर्ग भली भांति जानता है कि उनके हित केवल जजपा-भाजपा सरकार
में हीं सुरक्षित हैं।

No comments:
Post a Comment