Friday, September 21, 2018

Bhiwani News | बॉक्सिंग में निखिल तिगड़ाना ने जीता गोल्ड, उत्तर प्रदेश के लिहोती को हराया


भिवानी | भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित 30वीं सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भिवानी की खासा बॉक्सिंग अकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल तिगड़ाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना जीता। 5 दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा राज्य बॉक्सिंग संघ द्वारा किया गया था। निखिल तिगड़ाना सेठ किरोड़मल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी का छात्र है, जिसने 30वीं राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में निखिल तिगड़ाना ने उत्तर प्रदेश के लिहोती को एक तरफा मुकाबले 5-0 से हराते हुए यह मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

No comments:

Post a Comment