Friday, September 21, 2018

25 दिसंबर तक भिवानी की सभी सड़कें गड्डे मुक्त बनाने का लक्ष्य


भिवानी । प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए सरकार ने हरपथ नाम से एप शुरु की है। नागरिक इस एप के माध्यम से गड्डों की सूचना दे सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार प्रदेश की सड़कों को 25 दिसंबर तक गड्डा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ये जानकारी डिजीटल हरियाणा सीएम सैल चंडीगढ़ से पहुंचे उत्कर्ष विजय ने शुक्रवार को स्थानीय डीआरडीए हॉल में आयोजित हरपथ एप से संबंधित कार्यशाला में दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, नगर पालिका, हुडा, मार्केटिंग बोर्उ, पंचायती राज, नेशनल हाई-वे को हरपथ एप के प्रयोग के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर रिपेयर होने वाले सड़कों के गड्डों के एस्टीमेट बनाकर तुरंत एप पर डालें और यदि सामान्य गड्डों को तुरंत प्रभााव से दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि रिपेयर करने के बाद अधिकारी उसकी रिपोर्ट फोटो सहित एप पर डालें। उन्होंने कहा कि हादसों पर अंकुश के लिए गड्डे मुक्त सड़कों का होना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए इस एप के बारे मेें नागरिकों को भी जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों को दस प्रतिशत से अधिक रिजेक्ट नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि नया रोड़ बनने वाले या एस्टीमेट के तहत 
बनने वाली शिकायत को ही रिजेक्ट किया जा सकता है।
ये थे मौजूद
कार्यशाला में नगराधीश महेश कुमार की देखरेख में आयोजित हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी हिमांशु पांडे, सरल कॉर्डिनेटर आलोक व आशुतोष , लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण भाटी, नगर परिषद सचिव राजेश महता, लोहारू नगर पालिका सचिव संजय यादव सहित अनेक संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment