Monday, September 28, 2020

सीआईए स्टाफ भिवानी ने सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार व आरोपी से ₹ 5,230 किए बरामद

भिवानी। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमेर प्रताप सिंह ने जिला पुलिस भिवानी को सट्टा व जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए हैं ।

जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.09. 2020 को सीआईए स्टाफ भिवानी के मुख्य सिपाही बिजेंदर अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल व अपराध रोकथाम ड्यूटी बावड़ी गेट मौजूद थे। पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पानी वाली टंकी, दादरी गेट पर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है । पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर रेड कर एक व्यक्ति को सरेआम सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक पुत्र ज्ञानी राम वासी शांति नगर दादरी गेट , भिवानी के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी अशोक से कुल ₹ 5,230/- व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। आरोपी अशोक के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई गई है

No comments:

Post a Comment